{"_id":"6506ad175dfd5ae83607f6aa","slug":"amroha-massive-fire-broke-out-tb-unit-of-government-hospital-in-bahjoi-medicines-burnt-to-ashes-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बहजोई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में लगी भीषण आग, मशीनों समेत दवाइयां जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बहजोई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में लगी भीषण आग, मशीनों समेत दवाइयां जलकर खाक
Sun, 17 Sep 2023 01:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:09 PM IST
सार
बहजाेई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। स्वास्थ्य विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा जिले के बहजोई स्थित सरकारी अस्पताल के टीवी यूनिट में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहजोई के सरकारी अस्पताल की टीबी यूनिट में आग भड़क उठी। इससे मशीनों व अन्य उपकरणों समेत दवाइयां जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई उपकरण और दवाइयां जल चुकी थी। सीएमओ ने भी मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान के बारे में जाना। सीएमओ दफ्तर के पास ही टीबी यूनिट संचालित होती है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग किस कारण लगी इसकी भी जांच हो रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।
विज्ञापन