फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Married woman beaten, molested, when she protested, triple talaq was given, case against six

Amroha: विवाहिता को पीटा...छेड़खानी भी की गई, विरोध किया तो दे दिया तीन तलाक, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 May 2024 05:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 May 2024 05:12 PM IST
सार

अमरोहा में विवाहिता को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी की गई। इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Married woman beaten, molested, when she protested, triple talaq was given, case against six
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है। अमरोहा नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी 13 नवंबर 2022 को दिल्ली सीलमपुर के रहने वाले युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। जिसके बाद कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 28 फरवरी 2024 को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और विवाहिता को दिल्ली भिजवा दिया था। आरोप है कि इस दौरान पति ने विवाहिता को किराए के मकान में रखा और मारपीट करने लगा था। तेरह अप्रैल को पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।


इस दौरान विवाहिता के साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले का जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed