फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Married man did court marriage, stole jewelery from the house and gave it to his girlfriend

Amroha: युवती से शादीशुदा ने की कोर्ट मैरिज, घर से जेवर चोरी कर प्रेमिका को दिए.. पत्नी को धक्का देकर निकाला

Tue, 20 Feb 2024 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

गजरौला निवासी शादीशुदा युवक ने गांव की ही युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पत्नी के गहने उसे दे दिए। विरोध करने पर पत्नी को घर से धक्के मारकर भगा दिया। 

विज्ञापन
Amroha: Married man did court marriage, stole jewelery from the house and gave it to his girlfriend
गजरौला पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गजरौला में पत्नी के होते हुए युवक ने गांव की युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। पत्नी के आभूषण चोरी कर उसे दे दिए। विरोध करने और दहेज में एक लाख रुपये, मोटर साइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता की शादी चार साल पूर्व की गई। उसका आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। वह बुलेट व एक लाख रुपये की मांग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसका पति तीन महीने पूर्व गांव की युवती को भगा ले गया। उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


13 फरवरी की सुबह 11 बजे मायके वाले आए। उन्होंने विवाहिता के पति, सास, ससुर से कोर्ट मैरिज करने की शिकायत की। जिस पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग दोहराई। विवाहिता का आरोप है कि पति ने सोने की दो चूड़ी, दुरिया, हाथफूल व पाजेब चोरी कर अपनी प्रेमिका को चोरी कर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ कोर्ट मैरिज भी की है। पति पर आरोप है कि बीते दिनों उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पंकज, ससुर रोहताश व सास मुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed