{"_id":"658ec195122de4cd720c4ae5","slug":"amroha-made-obscene-video-b-tech-student-demanded-ransom-15-lakh-from-father-police-caught-accused-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बीटेक छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई, पिता से मांगी 15 लाख की फिरौती.. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बीटेक छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई, पिता से मांगी 15 लाख की फिरौती.. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Fri, 29 Dec 2023 06:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 06:24 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने रिश्ते के फुफेरे भाई की बेटी की ही अश्लील वीडियो तैयार की थी। आरोपी के मोबाइल की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा की युवती के साथ धोखा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हसनपुर में क्षेत्र में बीटेक की छात्रा का एक एप के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला नगर के एक मोहल्ले का है। बताते हैं कि एक युवक ने अपने रिश्ते के फुफेरे भाई की 18 वर्षीय बेटी की अश्लील वीडियो तैयार कर ली है।
विज्ञापन
बताते हैं यह वीडियो एक मोबाइल एप के माध्यम से तैयार की गई। दोनों के घर पास में ही हैं। वीडियो तैयार करने के बाद लड़की के पिता यानि अपने ही फुफुरे भाई से 15 लाख रुपये की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि पंद्रह लाख नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। युवती बीटेक की छात्रा है।
विज्ञापन
पहले तो आरोपी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।