{"_id":"666d8e083ab0de1ead059eb2","slug":"amroha-ma-student-upset-with-her-father-scolding-consumed-pesticide-and-died-in-hospital-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ दिया दम
Sat, 15 Jun 2024 06:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:20 PM IST
सार
अमरोहा में पिता की डांट से नाराज होकर छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को मुरादाबाद के निजी स्थान में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा डिडौली गांव के रहने वाले मजदूर की बेटी थी।
विज्ञापन
फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। तीसरे नंबर 20 वर्षीय बेटी एमए की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी पिता ने छात्रा को डांट दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद छात्रा ने घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। तुरंत ही परिजन छात्रा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
लेकिन देर शाम छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर मुरादाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।