फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha leopard fall in well rescued after 32 hours by forest officials left in tiger reserve

अमरोहा: 32 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बेहोश कर कुएं से निकाला गया तेंदुआ, टाइगर रिजर्व छोड़ा

Tue, 05 Apr 2022 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Apr 2022 01:04 PM IST
सार

सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे दिन टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम द्वारा तेंदुए को बेहोश कर बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Amroha leopard fall in well rescued after 32 hours by forest officials left in tiger reserve
तेंदुआ कुएं से निकाले जाने के बाद और पहले (फोटो बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर के वंशीवाला मेहरपुर गांव के जंगल में कुए में गिरे तेंदुए को टीम ने 32 घंटे तक रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया है। सोमवार की शाम को ट्रेंकुलाइजेशन गन के दो शॉट लगने के बाद भी तेंदुआ बेहोश नहीं हो पाया था। जिसके बाद टीम ने मंगलवार सुबह फिर से ट्रेंकुलाइजेशन गन शॉट देकर उसे बेहोश किया। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल कर पिंजरे में बंद किया।इसके बाद तेंदुए को टाइगर रिजर्व अमानगढ़ में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र वंशीवाला मेहरपुर गांव का है। यहां रहने वाला किसान ओमपाल सिंह रविवार की रात करीब 11 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही उसने रास्ते में टॉर्च जलाई तो रास्ते में तेंदुआ खड़ा हुआ था। अचानक आंखों पर टॉर्च की रोशनी पड़ने के बाद तेंदुए ने खेत में छलांग लगा दी, तभी अचानक तेंदुआ कुएं में जा गिरा था।
विज्ञापन


घर पहुंचे किसान ओमपाल ने मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे दिन टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम द्वारा तेंदुए को बेहोश कर बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार ट्रेंकुलाइजेशन गन शॉर्ट लगने से भी तेंदुआ बेहोश नहीं हो पाया था। देर रात तक विफलता मिलने के बाद टीम ने कुएं को जाल से ढंक दिया था और वन विभाग टीम तैनात कर दी गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे टीम फिर मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश कर बाहर निकाल लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल ने बताया कि तेंदुए को कुए से बाहर निकाल निकाल कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। परीक्षण के दौरान तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed