फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha-Joya lane reserved for Kanwariyas

Amroha News: अमरोहा-जोया लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित

Fri, 21 Feb 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Amroha-Joya lane reserved for Kanwariyas
अमरोहा-जोया मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रस्सी बांधते पुलिसकर्मी। संवाद
अमरोहा। फाल्गुन माह की कावड़ यात्रा के चलते पुलिस ने कावड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। 23 फरवरी की रात से जहां हाईवे पर ट्रक, कंटेनर व डीसीएम समेत भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है तो वहीं जिले में अमरोहा से जोया जाने वाली लेन को भी कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके लिए बैरियर और रस्सी की बैरिकेडिंग की है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ियों केे लौटने का सिलसिला शुरू होते ही प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


26 फरवरी को फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि है। कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। इस माह में अमरोहा के अलावा संभल, चंदौसी, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद क्षेत्र से शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। इसके लिए शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले नाथ का वासुदेव तीर्थ स्थल समेत जिलेभर के करीब 62 मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईवे से लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर पुलिस का पहर बैठा दिया गया है। हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे अमरोहा-बिजनौर मार्ग से होते हुए मुरादाबाद, गजरौला, अमरोहा, संभल आदि मांर्गों के लिए गुजरते हैं। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। हाईवे पर रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी। बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार जा रहे हैं। अब उनका लौटने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अमरोहा शहर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए अमरोहा से जोया जाने वाली लेन को आरक्षित किया है।

वहीं, नौगांवा सादात में भी जगह-जगह बैरियर लगाकर रस्सी की बैरिकेडिंग भी की गई है। जबकि, अमरोहा शहर में लकड़ा चौराहे से लेकर बंबूगढ़ चौराहे तक रस्सी की बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। जिससे कांवड़ियों की लाइन में आने वाले वाहनों को रोका जा सके।

- कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह के लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई हैं। अमरोहा से जोया लेन को कांवड़ियों के लिए सुरक्षित किया गया है। जैसे ही कांवड़िये आने लगेंगे तुरंत इस लेने पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। - अरुण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article