{"_id":"650e8d19fa567b27c30fc4e5","slug":"amroha-jacket-traders-cheated-name-sales-tax-department-complaint-police-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सेल टैक्स विभाग के नाम पर जैकेट कारोबारियों से हड़प रहे रकम, बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सेल टैक्स विभाग के नाम पर जैकेट कारोबारियों से हड़प रहे रकम, बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका
Sat, 23 Sep 2023 12:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:31 PM IST
सार
जिले के जैकेट कारोबारियों से लगातार सेल टैक्स विभाग के अधिकारी बनकर रकम मांगी जा रही है। इससे परेशान कारोबारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। बताया गया कि अब तक लगभग 80 लोगों से ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
विस्तार
खुद को सेल टैक्स विभाग के अधिकारी बताकर नौगांवा सादात के जैकेट कारोबारी से 20 हजार रुपये हड़प लिए। अब 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहे है। इतना ही नहीं आरोपी 70 से 80 जैकेट कारोबारियों को अपना निशाना बना चुके हैं। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव में सलीम का परिवार रहता है। जैकेट मैटेरियल कारोबारी पर 15 मई 2023 को एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को तहलील अकबर उर्फ किरमानी और सेल टैक्स विभाग से बताया। उसने जैकेट कारोबारी सलीम से कहा कि तुम्हारी सीसी आई हुई है।
विज्ञापन
इसलिए तुम्हारी दुकान पर छापा लगने वाला है। अगर छापा रुकवाना है तो 15 हजार रुपये भेज दो। इस दौरान तहलील अकबर उर्फ किरमानी ने अकमल अब्बास नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि अकमल अब्बास सेल टैक्स विभाग के बड़े अधिकारी के ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
छापे के डर से सलीम ने अकमल अब्बास नाम के व्यक्ति के खाते में रुपये भेज दिए। इसके एक महीने बाद आरोपियों ने फिर पांच हजार रुपये की मांग की। ये रुपये मोहम्मद अनस नाम के व्यक्ति के खाते में डलवाए गए। इसके बाद आरोपी और अधिक रुपयों की डिमांड करने लगे।
इस बार उन्होंने शिकायत लखनऊ तक पहुंचाने की बात कह कर 50 हजार रुपये की डिमांड की। तब कारोबारी सलीम को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने कुछ अन्य जैकेट कारोबारी से बात की तो पता चला कि आरोपी ने 70 से 80 कारोबारियों को डर दिखाकर पैसा ठग चुके हैं। आरोपियों ने कारोबार बंद करवाने की भी धमकी दी थी।
इसके बाद कारोबारी सलीम ने मुरादाबाद स्थित सेल टैक्स ऑफिस जाकर विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और आरोपियों के मोबाइल नंबर के बारे में पूछा। इस दौरान विभाग अधिकारियों ने उनकी टीम के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के नंबर होने से इन्कार कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की।
सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में तहलील अकबर, अकमल अब्बास और मोहम्मद अनीस निवासी सिरसी हजरतनगर गड़ी जनपद संभल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।