फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 'If you run a petrol pump in Zoya, you will have to pay one lakh rupees every month otherwise you will have to lose your life'

अमरोहा: 'जोया में पेट्रोल पंप चलाएगा तो हर महीने एक लाख रुपये देने होंगे, वरना जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा' धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 10:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जोय (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोय (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Feb 2022 10:26 AM IST
सार

पीड़ित सचिन चौधरी ने बताया कि रविवार को उनके पेट्रोल पंप से कुछ दूर सरकड़ी गांव में सड़क पर टैंकर से अवैध रूप से लोगों को डीजल बेचा जा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए। बाद में फोन पर उन्हें धमकी दी।

विज्ञापन
Amroha: 'If you run a petrol pump in Zoya, you will have to pay one lakh rupees every month otherwise you will have to lose your life'
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

अवैध रूप से डीजल बेचने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने जोया में पेट्रोल पंप चलाने पर हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित पंप मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी सचिन चौधरी का 24 फ्यूल पॉइंट के नाम से  पेट्रोल पंप है। आरोप है कि रविवार को पेट्रोल पंप से कुछ दूर सरकड़ी गांव में सड़क पर टैंकर से अवैध रूप से लोगों को डीजल बेचा जा रहा था। पेट्रोल पंप मालिक सचिन चौधरी ने मौके पर जाकर अवैध रूप से डीजल बेचने का विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई।

विज्ञापन

आरोप है कि फोन कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम अमित यादव बताया और गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि जोया में पेट्रोल पंप चलाएगा तो हर महीने एक लाख रुपये देगा, नहीं तो पेट्रोल पंप नहीं रहेगा। तुझे भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी के बाद पेट्रोल पंप मालिक और उसका परिवार भयभीत हैं।

साइबर सेल कर रही मामले की जांच

पीड़ित ने मामले की शिकायत डिडौली कोतवाली में की। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मोबाइल नंबर के आधार पर अमित यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed