फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: I am your relative.. and 83 thousand were stolen from the teacher account

Amroha: मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं.. और शिक्षिक के खाते से उड़ाए 83 हजार, मैसेज देखते ही रो पड़ी टीचर

Mon, 22 Jan 2024 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

साइबर ठगों ने अमरोहा की शिक्षिका के खाते से 83 हजार रुपये उड़ा लिए। आरोपियों ने शिक्षिका का रिश्तेदार बनकर फोन किया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: I am your relative.. and 83 thousand were stolen from the teacher account
अमरोहा में शिक्षिका से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं.. मैं तुम्हें रुपये भेज रहा हूं.. जब मैं कहूं तो तुम वापस डाल देना... इन अल्फाजों से झांसे में लेकर साइबर ठगों ने सहायक अध्यापिका के खाते से 83 हजार रुपये काट लिए। खाते से रुपयों की कटौती का संदेश मिलते ही शिक्षिका के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरोहा के गांव सिरसा मोहन में मनोज कुमार चीमा का परिवार रहता है। उनकी बेटी नीतिका नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


25 जनवरी 2022 को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी और बताया कि मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं। मुझे किसी व्यक्ति को 20 हजार रुपये देने हैं। इसलिए मैं तुम्हें भेज रहा हूं जब मैं तुमसे कहूं तो वापस डाल देना। शिक्षिका नीतिका फोन करने वाले व्यक्ति की मंशा को भांप नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी फोन करने वाले व्यक्ति ने शिक्षिका को एक लिंक भेजा और कहा कि चेक करो रुपये आए हैं या नहीं। शिक्षिका नीतिका ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। इसी तरह एक के बाद एक चार बार लिंक भेजा और कुल 83 हजार रुपये ठग लिए।

कुछ देर बाद शिक्षिका के मोबाइल पर खाते से रुपये कटौती के संदेश मिले तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही बैंक जाकर खाते पर रोक लगवाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। करीब एक साल तक पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की छानबीन करती रही।


सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed