{"_id":"684083d07642b88fbf0e6098","slug":"amroha-husband-swallowed-poison-wife-hanged-herself-from-a-tree-both-are-in-critical-condition-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलखते रहे तीन बच्चे: शादी को आठ साल... पति ने निगला जहर, पत्नी पेड़ में फंदा बनाकर लटकी, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलखते रहे तीन बच्चे: शादी को आठ साल... पति ने निगला जहर, पत्नी पेड़ में फंदा बनाकर लटकी, दोनों की हालत गंभीर
Wed, 04 Jun 2025 11:05 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:05 PM IST
सार
घरेलू कलह के चलते युवक ने कीटनाशक निगल लिया और पत्नी ने पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की। दोनों को गांव वाले उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। दंपती की शादी को आठ साल हो चुके हैं ।
विज्ञापन
हसनपुर का मामला चर्चा में रहा
- फोटो : Freepik
विस्तार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते मंगलवार सुबह एक युवक ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, इस घटना के बाद युवक की पत्नी ने भी घर के पास पेड़ पर फंदा लगा लिया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी युवक की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। युवक मजदूरी करता है।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से दंपती के बीच घरेलू कलह चल रही थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गृहक्लेश के चलते युवक ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल में पहुंचे। समय रहते इलाज मिलने पर युवक की जान बच गई। उधर, मंगलवार शाम करीब सात बजे युवक की पत्नी घर के पीछे बने खेत में गई और वहां खड़े एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गई।
यह देख घर के लोग व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। पाकबड़ा के एक अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - दीप कुमार पंत, सीओ