{"_id":"64fea6b64c39a2eabb017119","slug":"amroha-husband-arrived-drunk-on-sugraat-wife-scolded-and-gave-triple-talaq-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सुरागरात के समय नशे में पहुंचा पति, बंद कमरे में हुआ हंगामा, परिजन पहुंचे तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सुरागरात के समय नशे में पहुंचा पति, बंद कमरे में हुआ हंगामा, परिजन पहुंचे तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक
Mon, 11 Sep 2023 11:04 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:04 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस बारे में शिकायती पत्र मिला है। दोनों के परिजनों के बीच बातचीत चल रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा में शादी के दूसरे दिन पत्नी को दिया तीन तलाक
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ससुराल पहुंची नवविवाहिता के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में ननदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत की तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तीन सितंबर को पास के ही गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विवाहिता उस समय हैरान रह गई जब सुहागरात पर पति शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। आरोप है कि उसने नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया। उसने शोर मचा दिया। हंगामा होने पर कमरे में पहुंचे ससुराल वालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रात में कमरे में पहुंचे ननदोई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह में पीड़िता ने फोन कर मायके से लोगों को बुला लिया। बातचीत के दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।
शादी के अगले ही दिन तलाक होने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ मायके आ गई। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी चला लेकिन मसले का हल नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।