{"_id":"634d3239688f3708aa5c2267","slug":"amroha-hindi-news-lakhs-looted-by-taking-farmers-family-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: किसान के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये की नकदी-जेवर लूटे, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: किसान के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये की नकदी-जेवर लूटे, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Mon, 17 Oct 2022 04:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Oct 2022 04:15 PM IST
सार
ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिठनपुर कलां गांव की है। यहां पर किसान रहीमुद्दीन का परिवार रहता है। रविवार की रात रहीमुद्दीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
पीड़ित किसान परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीवार फांद कर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने किसान के परिवार को बंधक बनाकर नगदी-जेवरात समेत बीस लाख रुपये का सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना से क्षेत्र कि लोग दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जट गई है।
विज्ञापन
ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिठनपुर कलां गांव की है। यहां पर किसान रहीमुद्दीन का परिवार रहता है। रविवार की रात रहीमुद्दीन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सोए हुए थे। आरोप के मुताबिक, करीब एक बजे नकाबपोश बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस आए और हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इस दौरान बदमाशों ने अलमारी में रखी 15 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। करीब आधे घंटे तक रुके बदमाशों ने घर में तांडव मचाया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और नौगांवा सादात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। पूछताछ के दौरान रहीमुद्दीन ने बताया कि उन्होंने 15 लाख रुपये बैंक से निकाले थे, उन्हें सोमवार को एक जमीन का बैनामा कराना था।
पीड़ित रहीमुद्दीन ने नगदी और जेवरात समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान लूटने की बात कही है। थाने में तहरीर दे दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में हो सकता है कि किसी करीबी का हाथ हो। उसे पता था कि रहीमुद्दीन ने बैंक से रुपये निकाले हैं। जल्दी पर्दाफाश किया जाएगा।