फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Hindi News Firing between AIMIM leaders

Amroha: एआईएमआईएम के पदाधिकारियों के बीच फायरिंग, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष के हाथ में लगी गोली, वीडियो वायरल

Sat, 15 Oct 2022 07:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच खींचतान और रिवॉल्वर से फायरिंग की घटना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Amroha Hindi News Firing between AIMIM leaders
एआईएमआईएम के पदाधिकारियों के बीच फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के संबंध में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटव्वा पहुंचे गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा और पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज पाशा के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली साहिबाबाद के विधानसभा अध्यक्ष निसार अली के हाथ में लगी।

विज्ञापन


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच खींचतान और रिवॉल्वर से फायरिंग की घटना दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर जान से मारने के लिए से फायरिंग करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों से जुड़ा है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा साथियों के साथ डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटव्वा में पार्टी के प्रदेश महासचिव शमीम तुर्क के घर पहुंचे थे। उन्हें शमीम तुर्क से निकाय चुनाव को लेकर वार्ता करनी थी। उनके साथ साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष निसार अली भी थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव घर पर नहीं थे। आरोप है कि तभी गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज पाशा अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने अपनी रिवाल्वर निकालकर गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा को निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में खलबली मच गई। तभी कार्यकर्ता बीच-बचाव करने लगे। इस दौरान रिवाल्वर से तीन फायर किए गए। इस दौरान एक गोली साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष निसार अली के हाथ को छूते हुए निकल गई। कुछ देर बाद पूरे विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना दिया। सीओ ने बताया कि मनमोहन जा गामा की तरफ से परवेज पाशा के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। घटना के बाद परवेज पाशा मौके से भाग गया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed