{"_id":"633be9aad061476ae864e898","slug":"amroha-hindi-news-accused-of-rape-by-trapping-eunuch-in-love-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म, 50 लाख हड़पे, फौजी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म, 50 लाख हड़पे, फौजी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
सार
आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी किन्नर का आरोप है कि मेरठ जनपद के थाना किला परीक्षित गढ़ निवासी राकेश फौजी हैं। लगभग 11 वर्ष पूर्व राकेश किन्नर के सम्पर्क में आया तथा शादी करके जीवन भर साथ निभाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में किन्नर को प्रेम जाल में फंसा कर 50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। किन्नर ने आदमपुर थाने में फौजी और उसके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर किन्नर से शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी किन्नर का आरोप है कि मेरठ जनपद के थाना किला परीक्षित गढ़ निवासी राकेश फौजी हैं। लगभग 11 वर्ष पूर्व राकेश किन्नर के सम्पर्क में आया तथा शादी करके जीवन भर साथ निभाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि फौजी आदमपुर आता था तथा कभी एक लाख तथा कभी 50 हजार रुपए ले जाता था। इस प्रकार फौजी ने लगभग 50 से 60 लाख रुपए ले लिए। किन्नर का आरोप है कि 27 सितंबर की रात को फौजी अपने बहनोई, भांजे सहित तीन रिश्तेदारों के साथ मेरे घर पहुंचे थे। उनसे अपने रूपए मांगे तो फौजी ने कहा कि अगर तूने रूपए वापस मांगे तो मैं तुझे छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो फौजी व उसके रिश्तेदारों ने कमरे के दरवाजे लगा कर मेरे साथ तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली।फौजी ने कहा कि अगर तूने रूपए मांगे तो मैं वीडियो वायरल कर दूंगा। किन्नर ने जब विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए तथा तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की रिपोर्ट किन्नर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने में तैनात दरोगा को मुकदमे की विवेचना सौंपी गई है।