फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Helpless mother cried bitterly police station, adopted girl not found back, police will take action

Amroha: कोतवाली में फूट-फूटकर रोई लाचार मां, गोद दी गई बच्ची वापस नहीं मिली, अब स्थानीय पुलिस करेगी कार्रवाई

Mon, 11 Dec 2023 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

हसनपुर निवासी ने सात साल पहले अपनी बच्ची एक रिश्तेदार को गोद दी थी। उस समय कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की गई। अब उन्हें पता चला कि गोद लेने वाला दंपती बच्ची को अन्य महिला को सौंप रहा है। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई गई।

विज्ञापन
Amroha: Helpless mother cried bitterly police station, adopted girl not found back, police will take action
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

सात साल पूर्व गोद दी गई बच्ची को वापस लेने के लिए तय दिन पर महिला  हसनपुर कोतवाली पहुंच गई। दूसरा पक्ष बच्ची को लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद लाचार मां फूट-फूटकर रोने लगी। कोतवाली गेट पर महिला ने जमकर हंगामा किया। कहा कि मुझे हर हाल में मेरी बेटी चाहिए। लेकिन स्थानीय स्तर पर पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन


हसनपुर निवासी कुलदीप शर्मा ने अपनी बेटी पूजा की शादी संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर व हाल निवासी मुरादाबाद के लाइनपार आदर्श नगर निवासी रविंद्र शर्मा के साथ की थी। सात वर्ष पूर्व पूजा ने अपनी छह माह की बेटी को दिल्ली के बदरपुर रहने वाली तहेरी जेठानी के भाई को गोद दिया था।
विज्ञापन


इसकी कानूनी रूप कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई। आरोप है कि गोद लेने वाले रिश्तेदार ने बच्ची को खुद न पालकर तीसरी जगह गलत मंशा से गलत हाथों में सौंप दिया है। शिकायत होने पर 30 नवंबर 2023 को दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली में बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें तय हुआ था कि 10 दिसंबर को बच्ची को पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली में जन्म देने वाली मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा। रविवार को निर्धारित दिन व समय पर बच्ची की मां कोतवाली पहुंच गई। लेकिन पूरा दिन इंतजार करने पर भी दूसरा पक्ष बच्ची को लेकर नहीं पहुंचा। मां की ममता फूट-फूटकर रोती रही।


पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद महिला ने कोतवाली के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि अपनी बच्ची को हर हाल में लेकर रहूंगी। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि यह प्रकरण बच्ची से जुड़ा है तो इसमें बाल कल्याण समिति के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed