फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Heavy rains... Roof of house collapsed in Rahra, three children injured after being buried under rubbl

Amroha: जमकर बरसे बदरा... रहरा में भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से तीन बच्चे घायल

Thu, 27 Jun 2024 03:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 03:54 PM IST
सार

अमरोहा जिले में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रहरा इलाके में बारिश के दौरान छत गिरने से मलबे के चपेट में तीन बच्चे जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Heavy rains... Roof of house collapsed in Rahra, three children injured after being buried under rubbl
रहरा की गिरी दीवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम में बदलाव के साथ रात तीन बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा। वहीं, हवा भी चलती रही। इससे जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं, लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


रहरा क्षेत्र में मकान की छत भरभराकर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं नगर में भी दीवार गिर गई। उधर, शहर में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। पिछले दो तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन हो गया है। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई थी।
विज्ञापन


वहीं रात में फिर मौसम में बदल गया। तीन बजे के बाद बरसात शुरू हो गई और हवा भी चली। जिससे तापमान में गिरावट आई। 11 बजे तक लगातार आठ घंटे बारिश होने से जनजीवन भी प्रभावित हो गया। गांव पंजू सराय में गंगा शरण के मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। उधर, बारिश के बीच शहर के कैलसा बाईपास, हाशमी नगर, सुभाष नगर, प्रीत बिहार, जोया रोड, मुन्नी देवी अस्पताल समेत कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई।


उधर, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 पर पहुंच गया। जबकि, बुधवार को 33 पर रहा था। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश लगातार होने की संभावना है। पूरे सप्ताह बारिश होती रहेगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed