फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Heavy collision between high speed bikes, three including father and son died

Amroha: तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, धमाके के साथ उछलकर दूर गिरे सभी सवार

Tue, 05 Mar 2024 09:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)। Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

हसनपुर अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई। दोनों बाइकों पर छह लोग सवार थे। सभी बरात में जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचे तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Amroha: Heavy collision between high speed bikes, three including father and son died
रहरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें खुशहालपुर गांव के रहने वाले राजपाल सिंह (45) उनके बेटे परवीन (25) और दूसरी बाइक पर सवार रहरई निवासी अरुण (26) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन


हादसे का कारण बाइकों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मृतक राजपाल सिंह गांव में ही किराना की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा परवीन मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक राजपाल सिंह, अपने बेटे परवीन के साथ गंगानगर बरात में गए थे। यहां उनके गांव के ही युवक की बरात गई थी।
विज्ञापन


देर रात पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर कर लौट रहे थे, उनके साथ गांव का रहने वाला संजय भी बैठा था। रहरई गांव के रहने वाले अरुण, सुनील और जयवीर शादी समारोह में शामिल होने अमरोहा जा रहे थे। ये तीनों भी एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही दोनों बाइक हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग स्थित रहरा थाने की निर्माणाधीन की बिल्डिंग के सामने पहुंचीं तभी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत के दौरान तेज धमाका हुआ और सभी बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में राजपाल सिंह, उनके बेटे परवीन और दूसरी बाइक पर सवार अरुण की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


जहां से घायल संजय, सुनील और जयवीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाद में पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हसनपुर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed