{"_id":"675894b5fc18527ba60a9cb3","slug":"amroha-girls-of-amroha-are-adamant-on-getting-married-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha : शादी करने के बाद पति-पत्नी बनकर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं अमरोहा की युवतियां, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha : शादी करने के बाद पति-पत्नी बनकर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं अमरोहा की युवतियां, परिजन परेशान
Wed, 11 Dec 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 06:00 AM IST
सार
कुछ समय बाद नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों को बिना बताए दिल्ली जाकर रहने लगीं। अब शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार माह पहले वैवाहिक कार्यक्रम में मुलाकात के बाद दो युवतियों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। कुछ समय बाद नजदीकियां बढ़ने पर दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों को बिना बताए दिल्ली जाकर रहने लगीं।
विज्ञापन
परिवार वाले दोनों को वापस लेकर आए, तो अब धनौरा निवासी युवती घर छोड़कर अमरोहा में सहेली के घर आ गई। उसने घर लौटने से इन्कार कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम का इजहार कर दिया और साथ रहने की कसमें खाने लगीं। मंडी धनौरा की युवती ने पत्नी बनकर अमरोहा की युवती को अपना पति स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
बीते रविवार को मंडी धनौरा की युवती अपना घर छोड़कर अमरोहा में आ गई और सहेली के घर पर जा पहुंची। इसी सहेली को उसने अपना पति स्वीकार किया था।
उधर, मंडी धनौरा में युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने पड़ताल की तो वह अमरोहा में मिली। पुलिस लेने पहुंची तो धनौरा की युवती ने पुलिस को शपथपत्र भेज दिया। इसमें कहा कि वह बालिग है। अपनी इच्छा से अमरोहा आई है। अब अपनी सहेली के घर उसके साथ ही रह रही है।
विज्ञापन
परिजन लेने अमरोहा पहुंचे तो उसने जाने से इन्कार कर दिया। फिलहाल दोनों युवतियों के परिजन उन्हें समझाने और मनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। उधर, सीओ सिटी अरुण कुमार ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन