फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: girl married her lover in Delhi, sent proofs to relatives through WhatsApp

अमरोहा: युवती ने प्रेमी के साथ दिल्ली में किया निकाह, परिजनों को व्हाट्सएप से भेजे प्रमाण, कहा-मैं अब बालिग

Tue, 01 Aug 2023 08:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

अमरोहा की युवती तीन दिन पहले घर से चली गई थी। उसने प्रेमी के साथ दिल्ली में शादी कर ली। घर वालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया तो प्रमाणपत्र भेजकर खुद को बालिग बताया।  

विज्ञापन
Amroha: girl married her lover in Delhi, sent proofs to relatives through WhatsApp
ase - फोटो : Getty Images

विस्तार

अमरोहा में तीन दिन पहले प्रेमी के साथ गई युवती ने दिल्ली में निकाह कर लिया। परिजनों ने दर्ज कराई गई एफआईआर को गलत ठहराने के लिए पुलिस के व्हाट्सएप पर निकाह के प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज भेजें है। ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है।

विज्ञापन


यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग दूसरे मोहल्ले के युवक से चल रहा था। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। करीब तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


लिहाजा कारोबारी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। शक के आधार पर प्रेमी और बेटी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी नाबालिग है लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों नंबर पर संपर्क किया तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को युवती ने बताया कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ दिल्ली आई है और उसने निकाह कर लिया है। इसके बाद युवती ने पुलिस के व्हाट्सएप पर निकाह का प्रमाण पत्र भेजा। साथ ही उम्र की तस्दीक करने के लिए अपना आधार कार्ड भी भेजा है।

अब पुलिस ने प्रेमी युगल को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। सीओ सिटी ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed