फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Ghaziabad driver had love marriage, brother in law murdered his friends along with him

Amroha: गाजियाबाद के चालक ने किया था प्रेम विवाह, साले ने दोस्तों की साथ मिलकर कर दी हत्या, शव जंगल में फेंका

Mon, 09 Oct 2023 01:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

गाजियाबाद निवासी कार चालक की शनिवार देर रात अमरोहा में हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि चालक की रंजिशन हत्या हुई है। 

विज्ञापन
Amroha: Ghaziabad driver had love marriage, brother in law murdered his friends along with him
अमरोहा में गाजियादाबाद निवासी मनोज शर्मा की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद

विस्तार

पत्नी से विवाद के चलते साले रवि ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर टैक्सी चालक मनोज शर्मा की हत्या की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात देहात थाने की लैपर्ड पर तैनात सिपाही बलराम सिंह और प्रवेश कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्होंने अंबरपुर रेलवे फाटक के पास लावारिस कार को देखा। देर रात में के समय जंगल में खड़ी कार की खिड़की खुली हुई थीं। सिपाहियों पास पहुंचे तो मौके पर खून व बीयर की टूटी हुई बोतलें मिली।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए

इसके थोड़ी दूर में लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। शव को सिर पर ईंट-पत्थर से कुचला गया था। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला। इससे शव की पहचान मनोज शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी आरसी-344 मतरिका विहार थाना खोड़ा कालोनी गाजियाबाद के रूप में हुई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एएसपी राजीव कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए गए। मनोज के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की टीम गाजियाबाद पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारह साल पहले मोहल्ले की लड़की से किया था विवाह

इसके बाद पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस के मुताबिक मनोज शर्मा ने करीब ग्यारह साल पहले मोहल्ले की ही रहने वाली रेखा से प्रेम विवाह किया था। पिछले कई वर्षों से दोनों के बीच मुकदमे बाजी चल रही है। रेखा अपने मायके में रहती है। रेखा के परिजन मनोज शर्मा को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। तीन दिन पहले ही मनोज शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 53 में रहने वाले दीपक कुमार की कार चलाना शुरू किया था।

विज्ञापन

कार बुकिंग करके अमरोहा लेकर आए आरोपी 

शनिवार शाम करीब सात बजे मनोज शर्मा का सगा साला खोड़ा कॉलोनी के प्रताप विहार निवासी रवि, मुरादाबाद में छजलैट थाना क्षेत्र के अंचाडी अलीनगर निवासी दीपक कुमार और अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पचोकरा निवासी जतिन कुमार किराये पर कार बुकिंग करके अमरोहा लेकर आए थे। अमरोहा आने से पहले मनोज शर्मा ने यह बात अपने कार मलिक दीपक कुमार और भाई अमन शर्मा को बताई थी।

ईंट-पत्थरों से कुचलकर शव फेंका

अमरोहा आने के बाद तीनों ने षड्यंत्र के तहत मनोज की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर शव को अंबरपुर रेलवे फाटक के पास फेंक दिया था। करीब चौबीस घंटे छानबीन करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed