फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Furniture businessman beaten to death with sticks, case filed against five people including cousins

Amroha:  लाठियों से पीटकर फर्नीचर कारोबारी को मार डाला, चार गंभीर घायल, चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों पर केस

Thu, 11 Apr 2024 06:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

अमरोहा में फर्नीचर कारोबारी शाकिर पर उसके चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Furniture businessman beaten to death with sticks, case filed against five people including cousins
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाठी -डंडों की पिटाई से घायल फर्नीचर कारोबारी शाकिर अली (45) इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक के दो भाई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी गांव से भाग निकले। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। शाकिर अली नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के धनौरी मीर गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रफीकन के अलावा नौ बच्चे हैं। शाकिर अली नौगांवा सादात कस्बे में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनके बेटे नवाब अली के मुताबिक बुधवार को पिता शाकिर अली दुकान पर गए हुए थे।
विज्ञापन


शाम को चांद दिखने के बाद घर में ईद की तैयारी चल रही थीं। इस दौरान नवाब अली का छोटा भाई सावेज गांव में ही सैलून पर बाल कटवाने गया था। आरोप है कि यहां पर सामिक अली ने सावेज के साथ मारपीट कर दी। ये बात सावेज ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई। तब तक शाकिर अली दुकान से घर आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शाकिर अली अपने भाई जाबिर अली, इशरत अली और बेटे नवाब अली के साथ मारपीट की शिकायत करने सामिक के पास पहुंचे तो वहां मौजूद हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद ने उनकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी।
 

मारपीट में नवाब अली, शाकिर अली, जाबिर अली और इशरत अली घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शाकिर अली को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक शाकिर अली के बेटे नवाब की तहरीर पर आरोपी हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धमकी और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक शाकिर अली हासम, वसीम, मुजफ्फर और राशिद मृतक शाकिर अली के चचेरे भाई हैं। जबकि सामिक उनका भतीजा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed