फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Five years after love marriage, the married woman was found hanging, the husband had gone to the shop

Amroha: प्रेम विवाह के पांच साल बाद विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पति गया था दुकान.. घटना की वजह साफ नहीं

Fri, 12 Apr 2024 05:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:58 PM IST
सार

रजबपुर में महिला की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों परिवारों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Amroha: Five years after love marriage, the married woman was found hanging, the husband had gone to the shop
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

रजबपुर प्रेम विवाह करने के पांच साल बाद विवाहित सलमा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी रही है।

विज्ञापन


मृतका सलमा मूलरूप से खानपुर की रहने वाली थी। पढ़ाई के दौरान नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमनाखास निवासी आसिफ से दोस्ती हो गई थी। पांच साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। वर्तमान में आसिफ सैलून चलाने के साथ बर्फ बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


मृतका सलमा के मायके वाले वर्तमान में बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर के गांव सैदपुर में रहते हैं। शादी के बाद से ही आसिफ और सलमा अपने परिजनों से अलग दूसरे मकान में रहते थे। सलमा पर दो बेटी भी हैं। बृहस्पतिवार को आसिफ अपनी पत्नी सलमा के साथ ईद के मौके पर सैदपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दोनों घर वापस लौट आए। शुक्रवार की सुबह आसिफ बर्फ बेचने के लिए घर से बाहर चला गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी सलमा और दोनों बेटी थीं। तभी सलमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोग आसिफ के घर के आगे से निकले तो उन्होंने बच्चों के रोने की आवाज सुनी।


ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा तो बरामदे में सलमा का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही सलमा के मायके वाले भी आ गए। आसिफ भी घर पर पहुंच गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed