फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fire broke out in Cotton Best factory, fire brigade brought it under control in two hours

Amroha: कॉटन बेस्ट कारखाने में लगी आग, दमकल टीम ने दो घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान

Sun, 31 Mar 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 06:45 PM IST
सार

अमरोहा के कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। इससे लाखों का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन
Amroha: Fire broke out in Cotton Best factory, fire brigade brought it under control in two hours
अमरोहा की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में कॉटन वेस्ट कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। दमकल की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अमरोहा नगर के दुर्गा कॉलोनी में कॉटन वेस्ट कारोबारी संजय गोयल का परिवार रहता है। सलेमपुर रोड स्थित मोती शाह कॉलोनी में उनका कॉटन वेस्ट कारखाना है। रविवार की सुबह अचानक कारखाने में आग लग गई। लोगों ने आग की लपटों को देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी कारखाना मालिक संजय गोयल को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की तीन गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। इससे पहले आग बुझ पाती कारखाने में रखा कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कारखाने की दीवारें और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई। कारोबारी संजय गोयल ने अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है। वहीं फायर ऑफिसर अनुराग तोमर ने बताया कि कारखाने में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं थे।


आग कैसे लगी ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अग्निशमन यंत्र और कारखाने में पानी की मुकम्मल व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed