फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fire broke out factory manufacturing chips, one worker burnt alive, 25 workers saved

Amroha: चिप्स-कुरकुरे बनाने वाली फैक्टरी में आग, एक श्रमिक जिंदा जला, 25 से अधिक मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Fri, 05 Jan 2024 10:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 10:39 AM IST
सार

डिडौली हाईवे पर स्थित फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। इसमें चपेट में आने से रामपुर निवासी मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य श्रमिक सुरक्षित हैं। दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

विज्ञापन
Amroha: Fire broke out factory manufacturing chips, one worker burnt alive, 25 workers saved
अमरोहा की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

डिडौली नेशनल हाईवे पर चौधरपुर से नवादा रोड पर स्थित ओम संस फूड इंडस्ट्रीज में तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की चपेट आसमान छूने लगीं। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस बीच रामपुर जनपद के बेनेजीर निवासी अजीत (25) आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी में आग कैसे लगी अभी  कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मुरादाबाद के रहने वाले भाजपा नेता व उद्योगपति के भाई की बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस फैक्टरी में चिप्स, कुरकुरे, नमकीन तैयार होते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात रामपुर जनपद के बेनेजीर निवासी अजीत अन्य मजदूरों के साथ फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाए आग की लपटे आसमान छूने लगीं। थोड़ी देर में आगे विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूर अपनी जान बचाकर भागने लगे। लेकिन अजीत आग की लपटों में घिर गया। इससे पहले मजदूर अजीत को बाहर निकाल पाते, वह बुरी तरह झुलस गया।

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्टरी में भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा और मुरादाबाद से दमकल की चार गाड़ियां भी आ गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं फैक्टरी की बिल्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मजदूर अजीत के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed