{"_id":"62cbce398f77bb55f651bf41","slug":"amroha-fire-breaks-out-in-electronics-shop-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों के उपकरण फुंके
Mon, 11 Jul 2022 12:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:46 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी सतीश कुमार की फाजलपुर रेलवे फाटक के निकट मंडी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार की रात पड़ोसी दुकानदार जरीफ ने रात डेढ़ बजे शोर मचाकर उसे जगाया कि दुकान में आग लग रही है। इसके बाद उसने दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकान में आग लगने से लाखों के उपकरण राख हो गए। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी सतीश कुमार की फाजलपुर रेलवे फाटक के निकट मंडी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार की रात दुकान को बंद कर वह छत पर सो गया। पड़ोसी दुकानदार जरीफ ने रात डेढ़ बजे शोर मचाकर उसे जगाया कि दुकान में आग लग रही है। जरीफ की आंख उस वक्त खुलीं, जब घर में बालक ने दूध पीने के लिए रोना शुरू किया।
विज्ञापन
दुकान में आग लगने की जानकारी होते ही वह छत से उतर कर नीचे आया। उसने तुरंत दमकलकर्मियों को फोन किया। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक दुकान में रखा सामान जल कर खराब हो गया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी के मुताबिक दस कूलर, 400 पंखे, डोरी के 100 बंडल, फिटिंग पाइप सहित अन्य उपकरण जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।