फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha FIR against 160 including 11 named for beating leopard one arrested

अमरोहा: तेंदुए को अधमरा करने में 11 नामजद समेत 160 के खिलाफ एफआईआर, एक गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 07:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 19 May 2022 07:55 PM IST
सार

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मखदूमपुर में सुबह करीब छह बजे गन्ने के खेत में तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए की घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। बाद में उसे घेरकर उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
Amroha FIR against 160 including 11 named for beating leopard one arrested
तेंदुए को पीटने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

मखदूमपुर गांव में तेंदुए को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने के मामले में 11 नामजद समेत 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी ग्रामीणों पर वन दरोगा से मारपीट, निजी कार में तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है। मौके पर हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फिलहाल पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में हड़कंम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मखदूमपुर में सुबह करीब छह बजे गन्ने के खेत में तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तेंदुए की घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक तेंदुए को दौड़ाया। इस बीच गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुआ धर्मपाल सैनी के टमाटर के खेत में घुस गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान तेंदुए ने मखदूमपुर गांव के रहने वाले किसान रोहतास और यहियापुर गांव के रहने वाले किरनपाल पर हमला कर दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया था। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया लेकिन तेंदुआ जाल से बचकर गन्ने के खेत में भाग निकला था। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। यह सब वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पिटाई के बाद तेंदुआ अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा था। लिहाजा वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को कब्जे में लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे, जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया गया।

बुधवार की देर रात वन दरोगा केपी सिंह ने ढक्का निवासी प्रदीप कुमार, भोला उर्फ सतवीर, कलुवा, याहियापुर निवासी किरनपाल, कपिल, रोहताश, मखदूमपुर निवासी संजीव, रोहताश यादव, मोनू, करतार सिंह, माडी उर्फ मोनू को नामजद और 100-150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ तेंदुए को लाठी-डंडे से पीटकर चोट पहुंचाने, वन दरोगा के साथ मारपीट व उनकी निजी कार में तोड़फोड़ करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं अज्ञात ग्रामीणों की पहचान फोटो और वीडियो के आधार पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 147,186, 323, 353, 332, 427 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम धारा 9/39/51 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ग्रामीणों की पिटाई के बाद घायल तेंदुए की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। पशु चिकित्सक टीम की देखरेख में तेंदुए का इलाज सही चल रहा है। इसलिए उसके बिल्कुल स्वस्थ होने तक उसे जटी वन स्थित कार्यालय पर ही रखा जाएगा।
- देवमणि मिश्र, डीएफओ

मादा है तेंदुआ, पौन दो साल है उम्र

डीएफओ देवमणि मिश्र ने बताया कि मखदूमपुर गांव में ग्रामीणों की पिटाई से घायल तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब पौने दो साल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में और भी तेंदुए हो सकते हैं। लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। बेवजह तेंदुए को न छेड़ें। वरना वह हमलावर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed