फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fierce debate among leaders on local issues, development-employment, health and law said important

नेताओं से चर्चा: अमरोहा के स्थानीय मुद्दों पर जमकर बहस, विकास-रोजगार, स्वास्थ्य और कानून को बताया अहम

Sun, 31 Mar 2024 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

अमरोहा में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं की लगातार नब्ज टटोल रहा है। अमरोहा में हुई चुनावी चर्चा के दौरान नेताओं ने कानून, स्वास्थ्य, शिक्षा को अहम बताया। कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Amroha: Fierce debate among leaders on local issues, development-employment, health and law said important
अमरोहा में अमर उजाला में बात करते स्थानीय नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की लगातार नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम रविवार को अमरोहा जिले में पहुंची और राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर चर्चा की।

विज्ञापन


अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने खुलकर अपने-अपने मुद्दे रखे। चुनाव पर चर्चा के दौरान राजनेताओं के बीच जमकर बहस हुई। अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे की कमियां गिनाईं। 
विज्ञापन


गांधी मूर्ति चौक पर हुए कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक लोगों के बीच चर्चाओं में बहस का पारा चढ़ रहा था। भाजपा प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। देश हित के मुद्दों को लेकर भाजपा फिर से चुनाव मैदान में है। कांग्रेस के परवेज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को सपने ही दिखाए। धरातल पर कोई काम नहीं किया।

मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी ने देश में अमरोहा का नाम रोशन किया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्माज यादव ने कहा कि दूसरी पार्टियां सीबीआई एवं ईडी के डर से गठबंधन में शामिल नहीं हुए। बसपा के फरहान खान ने कहा कि बसपा प्रदेश में मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कोई भी दागी नेता भाजपा में जाता है तो उसके सारे पाप धुल जाते हैं। भाजपा के शुभम चौधरी ने कहा कि अगर कोई देशहित के लिए भाजपा में शामिल होना चाहता है, तो उसका स्वागत है। इस दौरान नेताओं ने कई मुद्दों को लेकर अपनी बेबाक बातें रखी।

इससे पहले मतदाताओं ने चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर की। युवाओं ने कहा कि सरकार को खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण और छोटे शहरों में खिलाड़ी भी उपेक्षित हैं।

सुबह टीपी नगर चौक पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि नेता कोई भी हो, लेकिन वह क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने वाला होना चाहिए। अन्य ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था को सही बताया तो किसी ने रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया।

चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलने चाहिए। विकास पर फोकस होने के साथ क्षेत्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लोगों को ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए जो जनता के बीच रहे।


धर्म और जाति के नाम पर लोगों को नहीं बंटना चाहिए। लोगों ने पिछले दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा परीक्षा का पेपर लीक होने पर नाराजगी जताई। हालांकि, जनप्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों के बीच मिली-जुली राय सुनने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed