फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Farmer returning from relative funeral dies accident, another companion seriously injured

Amroha: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे किसान की हादसे में मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से जख्मी

Thu, 19 Oct 2023 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:04 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी चालक को खोजने के लिए टीम लगाई गई है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।   
 

विज्ञापन
Amroha: Farmer returning from relative funeral dies accident, another companion seriously injured
अमरोहा में हुए सड़क हादसे के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे बिजनौर के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नरेश (55) की हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठा उनका साथी घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


किसान नरेश की गजरौला के अल्लीपुर में रिश्तेदारी है। बुधवार को उनके रिश्तेदार कपिल की मौत हो गई। जिसका देर शाम तिगरी में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। नरेश और उनका परिचित जबर सिंह बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार में तिगरी गए थे।
विज्ञापन


रात नौ बजे अंतिम संस्कार से लौटते समय वह तिगरी गंगा बांध पर पहुंचे थे। उनके साथ गांव के ही जबर सिंह भी थे। अज्ञात वाहन के चालक ने नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे जबर सिंह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को तुरंत सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जबर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिए गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed