फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Face-to-face clash between car and milk cart, death of cousins of Bijnor going to Brijghat to immerse the ashes

अमरोहा: कार और मैक्स की भिड़ंत, अस्थियां विसर्जित करने बृजघाट जा रहे बिजनौर के चचेरे भाइयों की मौत, दो घायल

Mon, 29 Nov 2021 02:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Nov 2021 02:55 PM IST
सार

यह हादसा सोमवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां गांव में पुल के पास हुआ। जनपद बिजनोर के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के इस्पा मुराहठ निवासी सोमपाल सिंह की मां बलवीरी देवी की शनिवार रात को मौत हो गई थी। परिवारजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन
Amroha: Face-to-face clash between car and milk cart, death of cousins of Bijnor going to Brijghat to immerse the ashes
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

अस्थियां विसर्जित करने बृजघाट जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई हैं। भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं।

विज्ञापन


यह हादसा सोमवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां गांव में पुल के पास हुआ। जनपद बिजनोर के शिवाला कलां थानाक्षेत्र के इस्पा मुराहठ निवासी सोमपाल सिंह की मां बलवीरी देवी की शनिवार रात को मौत हो गई थी। परिवारजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सोमपाल सिंह (50) अपने तहेरे भाई रामपाल सिंह (54) और परिवार के ही मदन सिंह व जयविन्दर सिंह के साथ कार में सवार होकर अस्थियां विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। चारों लोग कार में सवार थे। सोमपाल सिंह कार चला रहे थे। सुबह नौ बजे जैसे ही कार नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां गांव में पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार दूध की मैक्स गाड़ी और कार में टक्कर हो गई। हादसे में रामपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोमपाल सिंह, मदन सिंह और जयविन्दर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल मदन और जयविन्दर को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस में दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

मैक्स चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिया गया हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम जांच में हादसे की वजह वाहनों की तेज रफ्तार सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed