फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Eight policemen including Adampur police station in-charge and three sub inspectors suspended

UP: अमरोहा में एसपी की बड़ी कार्रवाई, आदमपुर थानाध्यक्ष और तीन दरोगा निलंबित, चार सिपाहियों पर भी गिरी गाज

Fri, 07 Jun 2024 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

अमरोहा एसपी ने लापरवाही बतरने पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने आमदपुर थानाध्यक्ष और तीन दरोगाओं को निलंबित कर दिया। इसकेअलावा चार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। इससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Amroha: Eight policemen including Adampur police station in-charge and three sub inspectors suspended
अमरोहा में गश्त करते एसपी एसपी कुंवर अनुपम सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने आदमपुर थानाध्यक्ष, तीन दरोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें हसनपुर कोतवाली के दो दरोगा, एक सिपाही और डायल 112 के तीन सिपाही शामिल है।

विज्ञापन


सभी पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप है। आदमपुर थाने की जिम्मेदारी हसनपुर कोतवाली के एसएसआई को सौंपी गई है। आदमपुर थाानाक्षेत्र के धौरिया गांव में महाराणा प्रताप का बोर्ड लगा हुआ है। आंबेडकर जयंती के मौके पर गांव के कुछ लोगों ने बोर्ड के दोनों ओर जयंती से संबंधित झंडी लगा दी गई।
विज्ञापन


इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में रोष फैल गया। बोर्ड से झंडी हटवाने का प्रयास किया, लेकिन झंडी नहीं हटाई जा सकीं। 16 अप्रैल की रात को कुछ शरारती तत्वों ने महाराणा प्रताप के बोर्ड से झंडी हटा दी। इससे नाराज लोगों ने पुलिस से फोन करके शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मामले से खफा होकर कुछ लोगों ने बाइकों पर सवार होकर जुलूस निकाला था। माहौल गरमाता देखकर पुलिस ने मामले में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान समेत दोनों पक्षों के दस-दस लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी।

प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेने पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार और दरोगा बलवान सिंह को निलंबित कर दिया। घोर लापरवाही बरतने के मामले में हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा सतीश कुमार, सुनील कुमार और कांस्टेबल उदयपाल सिंह को भी सस्पेंड कर दिया।

इसके अलावा डायल 112 पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल गौरव सिंह, डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल पिंटू कुमार और प्रियदीप को भी निलंबित किया गया है। एसपी ने आदमपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार की जगह हसनपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक शौकेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।  

इंस्पेक्टर एएचटीयू मनोज कुमार को मंडी धनौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। धनौरा में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह को एएचटीयू भेजा है। एसपी ने अपने पीआरओ सुनील कुमार को रजबपुर थाने की कमान सौंपी है।

 
रजबपुर थाना इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहना पड़ेगा। ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed