{"_id":"69765ba154c6b1f39c0fbcd9","slug":"amroha-district-has-reached-the-third-position-in-making-ayushman-cards-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-156325-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में तीसरे नंबर पर पहुंचा अमरोहा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आयुष्मान कार्ड बनाने में तीसरे नंबर पर पहुंचा अमरोहा जिला
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रोजाना लगभग एक हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में अमरोहा पांचवे नंबर से तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गया है।
आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला लगातार उछाल मार रहा है। रोजाना एक हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों जनपद आयुष्मान कार्ड बनाने में पांचवें नंबर पर था जबकि अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। कैंप लगाकर ऐसे लोगों को तलाशा जा रहा है, जो पात्र होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड धारक को पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था की गई है।
पात्र लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। जिले को सात लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक पांच लाख लोगों के कार्ड बनवाएं जा चुके हैं। अब शेष दो लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने हैं। इन दो लाखों की तलाश की जा रही है ताकि जनपद को मिले लक्ष्य को पूरा किया जा सके। संवाद