फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dispute between newly married woman husband... nine days after marriage young man committed suicide

Amroha: नवविवाहिता का पति से हुआ विवाद...शादी के नौ दिन बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, मां तस्वीर देखकर रोते रही

Sun, 10 Dec 2023 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 12:25 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने जहर निगल लिया था। अस्पताल में उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। 

विज्ञापन
Amroha: Dispute between newly married woman husband... nine days after marriage young man committed suicide
यूपी पुलिस फाइल फोटो

विस्तार

बुरावली में शादी के नौ दिन बाद ही युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां पच्चीस वर्षीय युवक की 29 नवंबर को शादी हुई थी। शनिवार को युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं शादी के बाद से ही युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक की मां व पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रहरा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन

नशे में युवक ने ब्लेड से खुद की गर्दन काटी, हालत गंभीर

बुरावली में नशे की हालत में युवक ने खुद की ब्लेड से गर्दन काट ली। इससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी किसान महावीर का परिवार रहता है। महावीर सिंह का बेटा महेंद्र नशे का आदी है। इस कारण अक्सर घर वालों से उसका विवाद रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम शराब के नशे में एक दोस्त ने महेंद्र से कुछ बुरा भला कह दिया। जिससे वह नाराज हो गया और युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल के बाद तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed