{"_id":"68dcfb7495806b869f0702cd","slug":"amroha-dispute-between-children-escalates-into-fight-between-adults-farmer-killed-with-an-axe-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों के विवाद के बाद भिड़े बड़े... कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या, तीन भाई घायल, अमरोहा की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों के विवाद के बाद भिड़े बड़े... कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या, तीन भाई घायल, अमरोहा की घटना
Wed, 01 Oct 2025 03:29 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:29 PM IST
सार
बावनपुरा माफी गांव में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें किसान रामपाल सिंह (35) की मौत हो गई। आरोप है कि दूसरे गुट ने हमला किया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना में रामपाल की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
बावनपुरा माफी गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर किसान रामपाल सिंह (35) की हत्या कर दी। उनके भाई धर्मेंद्र, सोमपाल और जयप्रकाश घायल कर दिया। धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में आरोपी पक्ष के पिता और तीन पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव में नत्थू सिंह और बालवीर के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों परिवारों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी खेल-खेल में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। बाद में बच्चों ने आपसी झगड़े की बात घर जाकर परिजनों को बताई। इसके बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि शाम को बलवीर सिंह ने अपने बेटे रवि, लक्ष्मण, राहुल और भटपुरा माफी गांव के रहने वाले रिश्तेदार विकास के साथ मिलकर नाथू सिंह के बेटे जयप्रकाश, रामपाल सिंह, सोमपाल और धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा।
घटना में जयप्रकाश सिंह, रामपाल सिंह, सोमपाल और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से गंभीर हालत में रामपाल सिंह को मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल से मेरठ जाते समय रामपाल सिंह की मौत हो गई। हमले में घायल धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों ने आरोपियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने का भी आरोप लगाया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जयप्रकाश सिंह की तहरीर पर आरोपी रवि, श्रवण, राहुल, बलवीर और विकास के खिलाफ हत्या की कोशिश व हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।