{"_id":"640b7fecb625da55c70f45a4","slug":"amroha-dhanaura-and-hasanpur-tehsils-will-have-188-couples-in-the-district-today-jpnagar-news-c-15-1-81368-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जनपद में आज अमरोहा, धनौरा व हसनपुर तहसील में एक-दूसरे के होंगे 188 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जनपद में आज अमरोहा, धनौरा व हसनपुर तहसील में एक-दूसरे के होंगे 188 जोड़े
Sat, 11 Mar 2023 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आज तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए विकास खंडवार नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। जनपद की तहसील अमरोहा में 85, धनौरा में 52, हसनपुर में 51 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।आज आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए विकास खंड अमरोहा में 20, जोया में 20, नगर पालिका परिषद अमरोहा में 28, नगर पंचायत जोया में 7, नगर पंचायत नौगांवा सादात में 10 जोड़ों समेत कुल 85 जोड़ों का विवाह संपन्न होना है। इसके लिए लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग अमरोहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई को नोडल अधिकारी नामित किया है जबकि विवाह स्थल निशा पैलेस है। तहसीलवार ऑल ओवर प्रभारी एसडीएम सदर को बनाया है जबकि सहयोगी के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, मत्स्य अधिकारी को बनाया है।
तहसील धनौरा के विकास खंड में 17, विकास खंड गजरौला में 17, नगर पालिका धनौरा व गजरौला में 8-8, नगर पालिका बछरायूं में 5 जोड़ों समेत कुल 52 जोड़ों का विवाह साईं बैक्वेट हॉल में संपन्न होगा जिसमें नोडल अधिकारी सहायक अभियंता जल निगम अमरोहा, जिला क्रीड़ा अधिकारी को बनाया है जबकि ऑल ओवर तहसील प्रभारी एसडीएम धनौरा व सहयोगी के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास क्षितिज कुमार, खनन अधिकारी को बनाया है। इसी तरह से तहसील हसनपुर में विकास खंड हसनपुर, गंगेश्वरी में 17-17, नगर पालिका हसनपुर में 10, नगर पंचायत उझारी में 5, नगर पंचायत सैदनगली में 2 जोड़ों समेत कुल 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह विकास खंड परिसर हसनपुर में संपन्न होगा।
नोडल अधिकारी सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आजम वारिस, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजय सक्सैना, जिला कृषि अधिकारी को बनाया है। ऑल ओवर तहसील प्रभारी एसडीएम हसनपुर व सहायोगी के रूप में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमन मित्तल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है।