{"_id":"67f2e665ec65771dd604f5e9","slug":"amroha-depot-got-33-buses-in-one-year-but-no-driver-or-conductor-jpnagar-news-c-284-1-jpn1004-137511-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक साल में अमरोहा डिपो को मिलीं 33 बसें, चालक और परिचालक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक साल में अमरोहा डिपो को मिलीं 33 बसें, चालक और परिचालक नहीं
Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी होने के कारण बसों के संचालन में दिक्कत हो रही है। कई रूटों पर बसों को चलाने का खाका तो तैयार कर लिया है, लेकिन चालक-परिचालक नहीं होने से इनका संचालन नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार को भी डिपो को एक और नई बस मिली थी। इसके बाद बसों की संख्या 95 हो गई है, जिनमें 76 बसें निगम व 19 अनुबंधित हैं। नई बसों के मिलने के बाद उम्मीद थी कि डिपो से रोडवेज बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो पाएगा। लेकिन, व्यवस्था पहले जैसी ही है। अब परिवहन निगम चालक-परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। अमरोहा डिपो पर 50 चालक और 70 के करीब परिचालक कम है। जिस कारण भी बसों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा है।
डिपो में खड़ी रह जाती हैं बसें :
रोडवेज बस स्टैंड में करीब 10-12 बसें ऐसी हैं, जो चालक-परिचालकों की कमी से डिपो में ही खड़ी रहती हैं। जिससे दैनिक यात्रियों को भी परेशानी होती है। जिन रूट पर एक बस जा रही है, यदि चालक परिचालक पूरे हों तो उस रूट पर सुबह से शाम तक आवश्यकता अनुसार तीन बसों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
महिला परिचालकों की होगी भर्ती
शासन स्तर से संविदा महिला परिचालकों के लिए पांच हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। 17 अप्रैल को भर्ती होने से काफी बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। खाली चल रहे पदों पर भर्ती होने से रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसों के संचालन शुरू हो सकेगा।
चार माह पहले होनी थी भर्ती : शासन स्तर से संविदा परिचालकों की भर्ती होनी थी। लेकिन निगम की लापरवाही के कारण चार माह से भर्ती नहीं हो पाई है। अब ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खुला है, इसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी, यह भी कोई निश्चित नहीं है।
घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट www. upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। जिसके बाद प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। भर्ती के बाद महिला अभ्यर्थियों को स्किल डेवलपमेंट के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- परिवहन निगम में महिला परिचालकों की भर्ती जारी हैं। ऑनलाइन परिवहन निगम की वेबसाइट पर आवेदन किए जा सकते हैं, इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन कर सकता है। निगम की इस समस्या से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निजात मिलेगी। - अनिल कुमार, एआरएम