फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Death of Sambhal young man who came to his in laws house on Bhaiya Dooj wife and mother in law accused

Amroha: भैया दूज पर ससुराल आए संभल के युवक की मौत, पत्नी और सास पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Oct 2022 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

पिता प्रेमपाल के आरोप के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मोहित की सास ने फोन करके उल्टी दस्त होने की वजह से तबीयत खराब होने की बात कही थी। लेकिन जब परिजन अमरोहा पहुंचे तो मोहित मृत अवस्था में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Amroha Death of Sambhal young man who came to his in laws house on Bhaiya Dooj wife and mother in law accused
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में भैया दूज पर पत्नी के साथ ससुराल आए संभल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सास और पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

 

घटना अमरोहा नगर कोतवाली के दुर्गा कॉलोनी में हुई। संभल जनपद के बनियाठेर के गांव भुलाबाई में प्रेमपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर प्रेमपाल सिंह के परिवार में पत्नी शीला देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे मोहित (26) की शादी 21 नवंबर 2017 को अमरोहा नगर के दुर्गा कॉलोनी निवासी चमन सिंह की बेटी शीतल के साथ हुई थी। मोहित और शीतल के दो बेटे हैं। 

विज्ञापन

 


16 अगस्त 2019 को मोहित का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उसके हाथ-पैर टूट गए थे। पिता प्रेमपाल के मुताबिक हादसे के बाद से शीतल और मोहित के बीच विवाद होने लगा था। शीतल अक्सर मोहित को परेशान करती थी। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे मोहित और शीतल भैया दूज करने के लिए अमरोहा आए थे। लेकिन रात में मोहित की मौत हो गई। पिता प्रेमपाल के आरोप के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मोहित की सास ने फोन करके उल्टी दस्त होने की वजह से तबीयत खराब होने की बात कही थी। लेकिन जब परिजन अमरोहा पहुंचे तो मोहित मृत अवस्था में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने पत्नी और सास पर जहर देकर मोहित की हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed