फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha dead body of divorced women found on pond surface

अमरोहा: तालाब में उतराता मिला तलाकशुदा महिला का शव

Sat, 04 Jun 2022 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

रईसा अक्सर तालाब के पास आती जाती रहती थी। शनिवार की सुबह भी रईसा तालाब की ओर गई थी। उसके बाद उसका शव उतराता मिला। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Amroha dead body of divorced women found on pond surface
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा के डिडौली में मायके में रह रही तलाकशुदा महिला का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। वह पांच साल से मायके में रह रही थी। दो साल पहले उसके पति ने तलाक दे दिया था। मृतका काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खैरों वाली मढैयां गांव की है। यहां पर दिवंगत मो. जहीर का परिवार रहता है। उनकी बेटी रईसा (50) की शादी फतेहपुर माफी निवासी जाकिर के साथ हुई थी। रईसा पर तीन बेटियां भी हैं। जो अपने पिता के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


घरेलू विवाद के चलते रईसा पिछले पांच साल से अपने मायके में रहती थी। जबकि दो साल पहले उसका पति जाकिर से तलाक हो गया था। फिलहाल रईसा अपने मायके में अपनी मां अनीशा के साथ रहती थी। भाई रईस ने बताया कि रईसा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका मुरादाबाद एक निजी चिकित्सक से उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रईसा अक्सर तालाब के पास आती जाती रहती थी। शनिवार की सुबह भी रईसा तालाब की ओर गई थी। उसके बाद उसका शव उतराता मिला। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोपों से इनकार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed