{"_id":"629c775f9697ff5a2128776e","slug":"amroha-dead-body-of-divorced-woman-found-in-pond-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: तालाब में उतराता मिला तलाकशुदा महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: तालाब में उतराता मिला तलाकशुदा महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 05 Jun 2022 03:00 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली(अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली(अमरोहा)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:00 PM IST
सार
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खैरों वाली मढैयां गांव की है। यहां पर दिवंगत मा. जहीर का परिवार रहता है। उनकी बेटी रईसा (50) की शादी फतेहपुर माफी निवासी जाकिर के साथ हुई थी। रईसा की तीन बेटियां भी हैं, जो अपने पिता के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
महिला का शव उतराता मिला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मायके में रह रही तलाकशुदा महिला का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। वह पांच साल से मायके में रह रही थी। दो साल पहले उसके पति ने तलाक दे दिया था। महिला काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खैरों वाली मढैयां गांव की है। यहां पर दिवंगत मा. जहीर का परिवार रहता है। उनकी बेटी रईसा (50) की शादी फतेहपुर माफी निवासी जाकिर के साथ हुई थी। रईसा की तीन बेटियां भी हैं, जो अपने पिता के साथ रहती हैं। घरेलू विवाद के चलते रईसा पिछले पांच साल से अपने मायके में रहती थी। दो साल पहले उसका पति जाकिर से तलाक हो गया था।
विज्ञापन
फिलहाल रईसा अपने मायके में अपनी मां अनीशा के साथ रहती थी। भाई रईस ने बताया कि रईसा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका मुरादाबाद एक निजी चिकित्सक से उपचार भी चल रहा था। रईसा अकसर तालाब के पास आती जाती रहती थी। शनिवार की सुबह भी रईसा तालाब की ओर गई थी। उसके बाद उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन
फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोपों से इनकार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।