फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: DCM loaded with plywood climbed on a broken culvert on the highway

अमरोहा : प्लाईवुड लदी डीसीएम हाईवे पर टूटी पुलिया पर चढ़ी

Tue, 18 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Amroha: DCM loaded with plywood climbed on a broken culvert on the highway
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर चालक को झपकी आने से प्लाईवुड लदी डीसीएम शहवाजपुर डोर के पास टूटी पुलिया पर चढ़ गई। हादसे में चालक व क्लीनर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को व सीएचसी में भर्ती कराया यहां से उनको रेफर कर दिया। उधर, हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से डीसीएम को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी डीसीएम चालक संजय राठी सोमवार दोपहर डीसीएम में प्लाईवुड लादकर मेरठ से मुरादाबाद जा रहे थे। उनके साथ क्लीनर जयपाल भी था। डीसीएम शहवाजपुर डोर गांव के पास बनी टूटी पुलिया के करीब पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक को झपकी आ गई जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर टूटी पुलिया पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने घायल चालक संजय राठी व क्लीनर जयपाल को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

उधर, हादसे के कारण हाईवे की दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने क्रेन मंगाकर डीसीएम को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि चालक को झपकी आने से डीसीएम टूटी पुलिया पर चढ़ गई थी। घायल चालक व परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed