{"_id":"69fe31c2fa1a761cb608ef24","slug":"amroha-cricketers-resounding-victory-thanks-to-the-explosive-batting-of-amin-and-salim-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163179-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमीन-सलीम की तूफानी बल्लेबाजी से अमरोहा क्रिकेटर्स की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमीन-सलीम की तूफानी बल्लेबाजी से अमरोहा क्रिकेटर्स की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में अमरोहा क्रिकेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खान क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के हीरो अमीन और सलीम खान रहे, जिनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी गेंदबाज बेबस नजर आए। खान क्लब द्वारा दिए गए 149 रनों के लक्ष्य को अमरोहा क्रिकेटर्स ने 16.1 ओवर में केवल दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैच में अमीन प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। जबकि, फराज जैदी बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी खान क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में डाल दिया। सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद मध्यक्रम भी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। हालांकि अदनान खान और उरमान अली ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 19 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। अमरोहा क्रिकेटर्स की ओर से गेंदबाजी में शानदार अनुशासन देखने को मिला। फराज जैदी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। शादमान जैदी और अनस जैदी ने भी दो-दो विकेट लेकर खान क्लब टीम की कमर तोड़ दी। सटीक लाइन-लेंथ और लगातार दबाव ने खान क्लब को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा क्रिकेटर्स की शुरुआत भी थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन इसके बाद अमीन और सलीम खान ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अमीन ने 49 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं सलीम खान ने मात्र 31 गेंदों पर नाबाद 62 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने खान क्लब के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। खान क्लब की ओर से कुछ गेंदबाजों ने प्रयास जरूर किया, लेकिन रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके। अमरोहा क्रिकेटर्स ने 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अमरोहा क्रिकेटर्स ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। अमीन और सलीम खान की नाबाद साझेदारी इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रही।