फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Cricket defeated SR Construction by six runs in a thrilling match.

Amroha News: रोमांचक मुकाबले में अमरोहा क्रिकेट ने एसआर कंस्ट्रक्शन को छह रन से हराया

Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Amroha Cricket defeated SR Construction by six runs in a thrilling match.
अमरोहा। जोया के डॉ.इमरान मैदान पर खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में अमरोहा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआर कंस्ट्रक्शन को छह रन से शिकस्त दे दी। मैच के हीरो मोहम्मद अनस रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हुए अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।
विज्ञापन

अनस ने पहले तेजतर्रार अर्धशतक लगाया और बाद में घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटककर विपक्षी टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैच में मोहम्मद अनस प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरोहा क्रिकेट की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने शुरुआती झटकों के बीच मात्र 19 रन पर अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए। मुस्तफा सिद्दीकी 10 रन और जावेद नूर 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि इकबाल हुसैन और सिकंदर खाता भी नहीं खोल सके। संकट की इस घड़ी में मोहम्मद अनस और मोहम्मद आदिल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मोहम्मद अनस ने 30 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें सात चौके और एक शानदार छक्का शामिल रहा। वहीं मोहम्मद आदिल ने 27 गेंदों में 33 रन का अहम योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सबील ने नाबाद 14 और कामरान ने 10 रन जोड़कर टीम का स्कोर 18.5 ओवर में 147 रन तक पहुंचाया। एसआर कंस्ट्रक्शन की ओर से वासिफ अली और मोहम्मद शाकिर मुगल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मन्नान भाई को दो सफलताएं मिलीं। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर कंस्ट्रक्शन की शुरुआत भी खास नहीं रही। भूरा 13 और फहाद तुर्क 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद माहिर ने 12 गेंदों में 28 रन और हन्नान ने 25 गेंदों में 32 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। उबैश ने भी 17 रन की उपयोगी पारी खेली। एक समय मैच एसआर कंस्ट्रक्शन की पकड़ में दिखाई दे रहा था लेकिन तभी मोहम्मद अनस ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उन्होंने अपने चार ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया। मुस्तफा सिद्दीकी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट झटके। लिहाजा एसआर कंस्ट्रक्शन की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी और अमरोहा क्रिकेट ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed