फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   18 people including six health workers found infected in Coronavirus Amroha

Coronavirus: फिर डराने लगी कोरोना की रफ्तार, छह स्वास्थ्य कर्मियों समेत 18 लोग मिले संक्रमित

Thu, 04 Aug 2022 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

इस समय जनपद में कुल 36 सक्रिय रोगी हैं। इनमें 20 सक्रिय रोगी धनौरा क्षेत्र के हैं। सरकारी अस्पताल के चार कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधीक्षक डॉ.मनदीप ने 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। संवाद

विज्ञापन
18 people including six health workers found infected in Coronavirus Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अमरोहा जनपद में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। बुधवार को भी छह स्वास्थ्य कर्मियों समेत 18 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या 68 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ.राजीव सिंघल ने बताया कि बुधवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि सात लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित में मंडी धनौरा के दो, जोया के दो, रहरा के चार और सबसे अधिक अमरोहा के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें छह स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों में विभिन्न क्षेत्रों की सात महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। सीएमओ ने अपील करते हुए कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति भीड़भाड़ वाले इलाके या कार्यक्रमों के आयोजनों और बाजार में मास्क लगाकर ही जाएं। साथ ही जिस किसी व्यक्ति ने कोरोना बचाव का टीका नहीं लगाया है, वह टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोग तीसरा टीका जरूर लगवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनौरा में 25 जुलाई से दो अगस्त के बीच 20 रोगी कोरोना संक्रमित पाए गए

मंडी धनौरा। कोरोना का सर्वाधिक प्रभाव धनौरा क्षेत्र में ही नजर आ रहा है। बीती 25 जुलाई से दो अगस्त के बीच 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें चार रोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हैं। उसके बावजूद लोग कोरोना की बूस्टर डोज के लिए गंभीर नहीं हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.मनदीप सिंह ने बताया कि 25 जुलाई से दो अगस्त के बीच धनौरा क्षेत्र में 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed