फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha climbed 26 places in the Chief Minister's dashboard rankings.

Amroha News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में अमरोहा 26 पायदान चढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Amroha climbed 26 places in the Chief Minister's dashboard rankings.
अमरोहा। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में अमरोहा ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। जून में 67वें स्थान पर रहा जिला जुलाई में 26 पायदान चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक यह सुधार योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि विकास एवं राजस्व कार्यों की सम्मिलित रैंकिंग में भी जिले ने सुधार किया है। जून में 8.81 रैंक मार्क्स के साथ अमरोहा 49वें स्थान पर था। जुलाई में अंक बढ़कर 8.97 हो गए और रैंकिंग 29वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम्य विकास विभाग की मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले ने 10 में से 10 अंक हासिल कर ए ग्रेड पाया। प्राथमिक विद्यालयों की सुविधाओं से जुड़ी ऑपरेशन कायाकल्प योजना में भी प्रदर्शन बेहतर रहा। पंचायतीराज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में भी जिले ने पूरे अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन अब रैंकिंग में और सुधार के लिए विभागवार समीक्षा और मॉनिटरिंग तेज करेगा। डीएम ने अधिकारियों को कमियां दूर कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य आने वाले महीनों में अमरोहा को प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल कराना है।

-------------
सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और निरंतर मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि हमने महज एक महीने में 26 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है। ग्रामीण विकास, आवास और ऊर्जा जैसे अहम विभागों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना टीम के समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में इस सुधार से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है। हमारा अगला लक्ष्य बची हुई कमियों को दूर करते हुए आने वाले महीनों में अमरोहा को प्रदेश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल करना है।
– नितिन गौड़, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed