फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic

समय से बदलें जर्जर तार, बढ़ाए ट्रांसफार्मरों की क्षमता : कुंवर दानिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
amroha,civic
अमरोहा। बिजली समस्याओं को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें सांसद कुंवर दानिश अली ने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में जर्जर तारों का सर्वे कराकर जल्द बदला जाए। कम क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

सांसद ने बिजली अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रों से आने वाले फरियादी बिजली के लटकते तार, जर्जर लाइनों, बिजली के खराब मीटर की शिकायत करते हैं। इसे ठीक किया जाए। जिले में जितने भी ट्रांसफार्मर हैं, उनकी कितनी क्षमता है, किस स्थिति में हैं, इसका पूरा सर्वे कराया जाए। समस्या का समय पर निस्तारण किया जाए। उपभोक्ता का जितना बिल है, उतनी ही बिल की रसीद दी जाए। ट्रांसफार्मर फुंकने पर 48 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जहां मीटर नहीं लगे हैं, वहां लगवाया जाए।
विज्ञापन

बहुत से ऐसे गांव है, जहां हाई वोल्टेज लाइन निकली है। उसे शीघ्र ही शिफ्ट कराया जाए। ऐसे विद्यालय भी हैं, जहां से हाई वोल्टेज लाइन गुजरी है। उसको भी शिफ्ट किया जाए। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि फील्ड में जाकर स्वयं देखें कहां पर विद्युत संबंधी शिकायत है। अपने क्षेत्र में सभी अधिशासी अधिकारी भ्रमण अवश्य करें। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड गजरौला, हसनपुर, अमरोहा आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed