फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic heavy vehicles banned on the highway again from yesterday evening

Route Diversion : कल शाम से फिर हाईवे पर बड़े वाहनों पर रोक, सोमवार तक रहेगी दिक्कत

Thu, 04 Aug 2022 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 04:06 AM IST
सार

Route Diversion : कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार की शाम से हाईवे पर फिर से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार की दोपहर भारी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
amroha,civic  heavy vehicles banned on the highway again from yesterday evening
कांवड़ियों ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के आखिरी सोमवार के लिए मुरादाबाद और बरेली क्षेत्र के तमाम शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए लौटेंगे। इसलिए कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार की शाम से हाईवे पर फिर से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार की दोपहर भारी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर दोनों तरफ के हल्के वाहनों को गुजारा जाएगा। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली लाइन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन


चौदह जुलाई से शुरू हुई सावन माह की कांवड़ यात्रा आखिरी सोमवार यानी 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इस दिन मुरादाबाद और बरेली क्षेत्र के शिव भक्तों की भारी भीड़ हाईवे पर रहने का अनुमान है। तमाम शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस गंतव्य के लिए कूच करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने हाइवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। सप्ताह में तीन दिन रूट डायवर्जन प्लान लागू रहता है। इसी क्रम में बीते सोमवार यानी एक अगस्त की दोपहर को जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के रूट डायवर्जन की पाबंदी समाप्त कर दी थी। लेकिन माह के आखिरी सोमवार पर फिर कांवड़ियों का रैला उमड़ेगा।
विज्ञापन


बड़ी तादाद में शिव भक्त गंगा जल लेकर हाईवे से गुजरेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शुक्रवार की शाम से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर देगा। इसके साथ ही हाईवे पर गुजरने वाले भारी वाहन ट्रक, भारी मालवाहक वाहन, निजी और रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले छोटे वाहन जैसे बाइक, कार, दूध, फल या सब्जी के वाहनों को गुजारा जाएगा। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाली लेन कावड़ियों के हवाले रहेगी। इस लाइन पर किसी भी छोटे बड़े वाहन को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार की शाम से हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। यदि इससे पहले हाईवे पर कांवड़िया भीड़ देखने को मिली तो उनकी सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान को पहले भी लागू किया जा सकता है। कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed