फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,civic

बुरावली मुख्य मार्ग पर जलभराव से दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
amroha,civic
बुरावली। क्षेत्र के बुरावली गांव में उझारी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर करीब चार माह से जलभराव है। जलभराव के कारण सड़क भी टूट चुकी हैं। लंबे समय से लोग जलभराव समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बुरावली का यह मुख्य मार्ग है। यह मार्ग क्षेत्र के 12 से भी अधिक गांवों को जोड़ता है। रोजाना इस मार्ग से हजारों की तादाद में लोग गुजरते हैं। पैदल चलना भी इस सड़क पर दूभर है। कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। बारिश होने यहां तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

गंदगी व जलभराव से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि इस मार्ग से मोहर्रम पर ताजिया निकाला जाता है। जलभराव में ताजिया निकालना मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ यह मार्ग शिव मंदिर को भी जाता है। रोजाना मंदिर जाने वाले भक्तों को भी दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed