फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Child drowned in the pond of Vasudev temple, lost his life

Amroha: वासुदेव मंदिर के सरोवर में डूब गया बच्चा, चली गई जान, सीसीटीवी फुटेज में सिक्के तलाशता नजर आया

Fri, 06 Jun 2025 08:07 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह अपने नाना-नानी के साथ रहता था। सीसीटीवी फुटेज में वह सरोवर किनारे सिक्के खोजता नजर आया है, जिससे आशंका है कि वह नहाने उतरा था। पुलिस अन्य फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे या किसी साजिश की पुष्टि हो सके।

विज्ञापन
Amroha: Child drowned in the pond of Vasudev temple, lost his life
सरोवर में डूबने से बच्चे की माैत और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

ननिहाल में रहने वाले नौ वर्षीय कोहिनूर की वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर में डूबकर मौत हो गई। पुलिस परिसर में लगे कैमरों की मदद से यह जानने की कोशिश में है कि बालक सरोवर में नहाने उतरा था या उसके साथ मौजूद किसी व्यक्ति ने कोई हरकत की थी।

विज्ञापन


कोहिनूर अमरोहा नगर के मोहल्ला किशनगढ़ में फूल बेचने वाले अपने नाना भागचंद और नानी फुलिया के साथ रहता था। फुलिया की बेटी की शादी बिहार में पुरनिया जनपद के रहने वाले शेरू के साथ हुई थी। शेरू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जबकि, फुलिया की बेटी की कैंसर से जान चली गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में परवरिश की जिम्मेदारी के साथ नाना-नानी कोहिनूर को तीन महीने की उम्र में ही साथ ले आए थे। फुलिया का कहना है कि बृहस्पतिवार की दोपहर कोहिनूर खेलने के लिए घर से निकला था। वापस नहीं लौटने पर काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शहर के लोग वासुदेव तीर्थ मंदिर गए तो उन्होंने सरोवर में शव उतराता देखा। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे के शव को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही फुलिया भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी शक्ति सिंह और इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने मौका मुआयना किया।

सीओ ने बताया कि लगता है भीषण गर्मी में कोहिनूर नहाने के लिए सरोवर में उतरा मगर निकल नहीं सका। परिसर की कैमरे की फुटेज में वह सरोवर व उसके किनारे सिक्के तलाशता नजर आ रहा है। यह सिक्के श्रद्धालु चढ़ाते हैं।


कारण जानने के लिए कैमरे की और फुटेज देखी जा रही हैं। पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक मृतक के नाना-नानी ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद नाना ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed