फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Cheating gold chain and ring from teacher ran away sub inspector

अमरोहा: बाइक सवार ठग ने दरोगा बनकर शिक्षक की तलाशी ली, सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार..गुरुजी देखते रहे

Sun, 03 Sep 2023 05:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 05:45 PM IST
सार

अमरोहा में ठगों ने पुलिस बनकर लोगों के साथ वारदात करनी शुरू कर दी है। शिक्षक के साथ हुई घटना को अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Cheating gold chain and ring from teacher ran away sub inspector
अमरोहा में दरोगा बनकर शिक्षक से ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिनदहाड़े बाइक सवार युवक खुद को दरोगा बताकर रिटायर्ड शिक्षक से सोने की चेन और अंगूठी ठग कर भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


आरोपी के साथ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना रविवार की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड शिव मंदिर के पास हुई। मोहल्ला मंडी चौब में रिटायर्ड शिक्षक अरविंद शर्मा का परिवार रहता है।

विज्ञापन

रविवार को अरविंद शर्मा किसी काम से आवास विकास कालोनी आए थे। तभी मंडी समिति रोड पर शिव मंदिर के पास उन्हें बाइक सवार युवक ने रोक लिया और खुद को दारोगा बताया। कहा कि लकड़ा चौराहा पर कुछ लोगों से चेन, अंगूठी और कुंडल ठग लिए गए हैं।

इसलिए आप अपनी चेन और अंगूठी उतार कर पुड़िया में रख लो। इस दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा तो खुद को दरोगा बताने वाले युवक ने उससे भी ऐसा ही करने को कहा। उस युवक ने रिटायर्ड शिक्षक के सामने अपनी चेन और अंगूठी उतार कर बाइक सवार को दे दिए।

विज्ञापन

तभी घबराकर अरविंद शर्मा ने भी अपनी सोने की चेन और अंगूठी कागज की पुड़िया में रख लिया। इस दौरान झांसे में लेकर ठग ने पुड़िया को बदल दिया। रिटायर्ड शिक्षक अरविंद शर्मा ने घर जाकर पुड़िया को खोला तो उसमें पत्थर निकले। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले में रिटायर्ड शिक्षक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed