फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Car riders in baraat convoy did stunts, created ruckus by jumping out of windows

Amroha: बरात के काफिले में शामिल कार सवारों ने की स्टंटबाजी, खिड़कियों से बाहर निकल जमकर मचाया हुड़दंग

Mon, 14 Apr 2025 06:03 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:03 PM IST
सार

अमरोहा नगर के कैलसा बाईपास पर बरात में शामिल स्कॉर्पियो सवार युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Amroha: Car riders in baraat convoy did stunts, created ruckus by jumping out of windows
अमरोहा पुलिस गश्त करती हुई - फोटो : पुलिस

विस्तार

अमरोहा जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। सोमवार को बरात में शामिल स्कॉर्पियो सवार युवकों ने खिड़की से निकलकर स्टंटबाजी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वायरल वीडियो अमरोहा नगर के कैलसा बाईपास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दूल्हे की स्विफ्ट कार के पीछे गाजियाबाद नंबर की स्कॉर्पियो चल रही है, जिसमें दो युवक कार की दोनों ओर खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे हैं। इस कार पर मोहम्मद कासिम संग शाबिया परवीन का स्टीकर लगा है। वीडियो बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि बरात में शामिल पीछे चल रही कार सवार ही है।
विज्ञापन


सोमवार को स्टंटबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। इसके बाद अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध रोकना प्रत्येक थानेदार की जिम्मेदारी : एसपी
अपराध की मासिक समीक्षा बैठक में एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि अपराध नियंत्रण सभी की प्राथमिकता में होना चाहिए। प्रत्येक थानेदार की जिम्मेदारी अपराध रोकना है। यदि लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी अमित कुमार आनंद ने राजपत्रित अधिकारी, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, ई-ऑफिस, आगामी त्योहार, मिशन शक्ति व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा गोष्ठी की।

उन्होंने कहा कि चोरी, डकैती, लूट, नकबजनी व गोवध के अपराधियों का सत्यापन एवं निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर की जाए। आगामी त्योहारों में बैसाखी, आंबेडकर जयंती पर होने वाले आयोजन सकुशल संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।

कहा कि अपराध रोकना प्रत्येक थानेदार की जिम्मेदारी है। जो अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रहेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई के साथ अपराधियों को जेल भेजने और गुण-दोष के आधार पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, दीप कुमार पंत, अवधभान सिंह भदौरिया, स्वेताभ भास्कर आदि मौजूद रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed